- Jaunpur Dhara News : बीडीएस की पूरक परीक्षा 21 से 30 अगस्त तक
जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बी.डी.एस. द्वितीय वर्ष 2021-22(पूरक) बी.डी.एस.तृतीय वर्ष 2022-23(पूरक) एवं बी.डी.एस.चतुर्थ वर्ष सत्र 2022-23 संस्थागत तथा वर्ष 2020-21 (पूरक) के छात्र/छात्राओं की परीक्षा स्वकेन्द्र पर 21से 30अगस्त 2024 को सम्पन्न होगी। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
- Jaunpur Dhara News : शेष विजय शर्मा को पीएचडी की उपाधि
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा शेष विजयशर्मा को पर्यावरण विज्ञान विभाग में पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। इनका शोध शक्तिशाली बैक्टिरियल आइसोलेटेस के एंजाइम द्वारा डाई डिकलराइजेशन पर रहा। उन्होंने अपने इस कार्य में विभिन्न इंडस्ट्री से निकलने वाले टॉक्सिक कलरिंग एजेंट, जो पारिस्थितिकी के लिए एक भयावह स्थिति पैदा करता है एवं जलीय जीवों के लिए कार्सिनोजेनिक है, जो फूड चेन के द्वारा मनुष्य एवं जानवरों में पहुंच कर फिजिकल डिसार्डर, हाइपरटेंशन एवं न्यूक्लियर अनामलीज एवं ममेलियन सेल में क्रोमोसोमल एवरेशन के साथ, जीवों में म्युटेशन के द्वारा कैंसर जैसै घातक रोगों के लिए जिम्मेदार होता है को बैक्टीरियल एंजाइम के द्वारा डीकलराइज करके पारिस्थितिकी एवं मानव जीवन तथा पर्यावरण के लिए उपयोगी कार्य किया। उन्होने अपना यह कार्य, शोध निर्देशक डॉ.विवेक कुमार पाण्डेय, विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान विभाग के निर्देशन में संपन्न किया।