― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : क्षेत्र में चड्डा बनियान चोर गिरोह हुआ सक्रिय,...

Jaunpur Dhara News : क्षेत्र में चड्डा बनियान चोर गिरोह हुआ सक्रिय, जांच में जुटी पुलिस

  • सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ अकबरपुर गांव में चोरी की घटना 

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अन्तर्गत अकबरपुर गांव के ब्राह्मण बस्ती निवासी जयप्रकाश नारायण पुत्र राजनारायण के घर बीती रात चोरों ने मकान की खिड़की के छज्जे के सहारे छत पर पहुंच घर के अंदर प्रवेश कर पेटी में रखा सोने की लॉकेट सहित सोने की चैन व पीतल का लोटा समेत नगदी रूपये 4000 लेकर फरार हो गए। बता दें कि चोर घर में प्रवेश कर घर की लाइट बंद कर अपने इरादा को अंजाम दे रहे थे कि इसी बीच परिवार की एक महिला की नींद खुल गई और बंद लाइट जला दी। घर के कमरों को खुला देख घर के अंदर जाकर चड्डा बनियान में दो युवक खड़ा देख शोर मचाना चाहा तो उपरोक्त चोरों ने मारने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला शोर मचाते हुए बाहर आ गई। तत्पश्चात चोर घर से भागते समय महिला का मोबाइल व अपना स्लीपर (चप्पल) हाथ में लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना के वारदात की दृश्य घर के बगल में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर सीसी टीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान करने में जुट गई है।

Share Now...