― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कोणार्क फैक्ट्री के पीछे मिली अज्ञात युवक की...

Jaunpur Dhara News : कोणार्क फैक्ट्री के पीछे मिली अज्ञात युवक की लाश, मचा हड़कंप

जौनपुर धारा,जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के देवराई और ब्रह्ममनपुर गांव की सीमा पर कोणार्क शीट फैक्ट्री के पीछे सरपत के बीच अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में लाश मिलने की खबर लगते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरामनपुर गांव स्थित कोणार्क फैक्ट्री के पीछे देवराई गांव की सरहद पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे गांव के कुछ युवक शौच के लिए गए थे। दुर्गंध आने पर झाड़ी के पास जाकर देखा तो एक क्षत विछत लाश थी। युवकों ने खेत में शव पड़े होने की बात गांव वालों को बताई। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे देवराई गांव के प्रधानपति जिलेदार गौतम ने चंदवक थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर और कपडे नहीं थे, लाश की शरीर पर कीड़े पड़े थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि लाश लगभग 15 से 20 दिन पहले से पड़ी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जाँच पड़ताल में लग गई है। खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Share Now...