― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कोचिंग से घर जाते समय नदी में डूबा...

Jaunpur Dhara News : कोचिंग से घर जाते समय नदी में डूबा छात्र,मौत

  • घटना के छः घंटे बाद गोताखोरों की मदद से बरामद हुआ शव

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोचिंग संस्थान से पढ़कर घर वापस लौट रहे छात्र की नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छः घण्टे बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बसढूआ गांव निवासी महेंद्र यादव का पुत्र शिवम यादव (15)ब्लाक कार्यालय के पास स्थित हंसव्ााहिनी कोचिंग सेंटर से गुरुवार को पढ़कर 8बजे सुबह घर लौट रहा था। जंघई मार्ग पर कोटवा के पास स्थित विरवा नदी में स्नान करने के लिए घुसा और तेज बहाव के चलते वह सड़क पर बने पुल के ताखा में जाकर फंस गया, साथ के बच्चों ने गुरुवार को सुबह सवा आठ बजे हुई घटना की सूचना घर पर दी। आस-पास के लोगों के साथ ही घर से आए लोग शव की तलाश में जुटे किंतु सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश के लिए जौनपुर से गोताखोरों को बुलाया। छः घंटे बाद सवा दो बजे शव बरामद हो सका है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत किशोर तीन बहनों का इकलौता भाई था। शिवम क्षेत्र के राजदेई बालिका विद्यालय नोनरा खुर्द में कक्षा-10 का विद्यार्थी था।

Share Now...