- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास का मामला
- खुलेआम फैक्ट्री से बेचा जा रहा है घातक केमिकल
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास खुलेआम केमिकल फैक्ट्री चलाया जा रहा है, शिकायत पर एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने छापा मारा। जिसमें भारी कमियां पाई गई, उन्होंने फटकार लगाते हुए सुधार लाने की नसीहत दी अन्यथा सीज करने कार्रवाई करने का जोर दिया। बता दें कि गुरुवार की शाम सिद्धीकपुर पानी टंकी के पास वाराणसी के सिंधोरा निवासी नरेंद्र कुमार पांडे भारत केमिकल के नाम से फैक्ट्री चल रहे हैं और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलते ही एसडीएम सदर पवन कुमार, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ केमिकल फैक्ट्री पर छापा मारा।

मौके पर भारी खामियां मिली, केमिकल फैक्ट्री के मालिक मौके पर नहीं मिले तो उनका पुत्र अनूप पांडे से पूछताछ किए लेकीन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने फैक्ट्री के मालिक नागेंद्र से फोन पर बात करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केमिकल फैक्ट्री के सुरक्षित नहीं है, बाउंड्री वॉल नहीं था। खुलेआम तेजाब जैसे तीब्रता वाले केमिकल की बिक्री की जा रही थी, जिससे हमेशा चारों तरफ खतरा बना हुआ था। इस पर एसडीएम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि आज रात को कीसी भी हाल में बाउंड्री बनवाकर करके सूचना दें। समय से पूरा न होने पर फैक्ट्री सीज करके लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा, जैसी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने थानाध्यक्ष को मौके पर जिम्मेदारी दी कि अगर आज रात को किसी भी हाल में बनवा करके सुबह सूचना दे अगर बाउंड्री नहीं बनी तो लाइसेंस निरस्त करके चीज कर दिया जाएगा। एसडीएम पवन कुमार ने कहा कि भारत केमिकल फैक्ट्री में बाउंड्री वॉल ना होने से कोई भी बाहरी व्यक्ति केमिकल आसानी से ले जाकर दुरुपयोग कर सकता है। कोई बड़ी घटना भी हो सकती है इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसलिए इन्हें निर्देश दिया गया कि आज रात किसी भी हाल में बाउंड्री बाल बनाकर सुबह सूचना देंगे अन्यथा नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त करके भारत केमिकल फैक्ट्री चीज करने का निर्देश दिया।
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न शाखाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने डीसीआरबी, वीआईपी सेल, अंगुष्ठ छाप सेल…
जनगणना 2027 प्रशिक्षण शुरू, 10 हजार से अधिक कर्मी होंगे प्रशिक्षित
जौनपुर। Jaunpur Census 2027 Training के तहत जनपद में आगामी भारत की जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। विभिन्न स्थानों पर हुआ प्रशिक्षण का शुभारंभ तहसील शाहगंज स्थित सेंट थॉमस इंटर…
रज्जू भैया संस्थान में स्नातक परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू
जौनपुर। Jaunpur University Exam News के तहत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान संस्थान में गुरुवार से स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में शुरू हो गईं। CCTV निगरानी में हुई परीक्षा परीक्षा के प्रथम दिन बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा निर्धारित समयानुसार…
Even the bitterest fruit has sugar in it.
– Terry a O’Neal

The trees that are slow to grow bear the best fruit.
– Molière


Enjoy
20% Off








