― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कूटरचना कर बेचने व खरीदने के चार आरोपितों...

Jaunpur Dhara News : कूटरचना कर बेचने व खरीदने के चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय नगर की सिपाह मोहल्ले में भाई को विरासत में मिले घर को कूटरचना कर बेचने व खरीदने के चार आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाह निवासी दाऊद अशरफ ने दफा156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया। अशरफ के अनुसार उनके दादा ने मुंहजबानी विरासत में उन्हें एक मकान दिया था। यह बात उनके उनके भाईयों वहिद व सईद को पता थी। इसके बावजूद कूट रचनाकार वही वहिद व सईद ने एक वर्ष पूर्व घर अफसाना व फरीदा को बैनामा कर दिया। जब आरोपित उन्हें मकान से बेदखल करने आए तो उन्हें बैनामा की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर आरोपितों वहिद,सईद,अफसाना फरीद के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूट रचना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

Share Now...