― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को...

Jaunpur Dhara News :  काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किया गया नमन

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवापट्टी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार काकोरी ट्रेन काकोरी एक्शन की शताब्दी वर्ष पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर द्विवेदी ने बच्चों के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन में सम्मिलित सभी क्रांतिकारियों की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Share Now...