- महिला की तहरीर पर बलात्कार का मामला दर्ज
जौनपुर धारा,बरसठी। पास के गांव में शनिवार की शाम को कजरी खेलने जा रही विवाहिता ने गांव के ही दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में कार्यवाही प्रारम्भ कर लिया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बगल के गांव में कजरी खेलने की बात कहकर घर से शनिवार को देर शाम को निकली थी। जब वह काफी देर रात तक घर नही लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। गांव के ही बाहर करीब 5सौ मीटर दूर सरकारी शराब की दुकान के पास वह बदहवास पड़ी थी। रात करीब 12बजे के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला को सीएचसी ले आयी। जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, जिससे लगता है कि आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद गैंगरेप किया है। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का माम्ाला दर्ज किया गया।



