― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : एडीएम ने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का...

Jaunpur Dhara News : एडीएम ने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होने जिला पंचायत द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि 09 अगस्त को ठेकेदार द्वारा अवर अभियंता की उपस्थिति में नाली से पानी के बाहर रिसाव को ठीक कर दिया गया है। जिसपर बिंदु को निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर ने अवगत कराया कि उकनी पॉवर हाउस सब स्टेशन से 33/11के.वी.विद्युत उपकेंद्र सीडा सतहरिया की सभी कमियों को अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक निर्माण कार्यखण्ड वाराणसी द्वारा पूर्ण कर लिया गया है तथा शीघ्र ही लोडिंग चार्ज शुरू कर दिया जाएगा। जिसपर अपर जिलाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र आवश्यक कारवाही करने के निर्देश दिए गए। सीडा उद्यमियों द्वारा सीडा में एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगवाने हेतु विद्युत की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया। जिसपर अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर ने बताया कि पूर्व में लगे कनेक्शन का बिल बकाया होने के कारण नया कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है। जिसपर अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर को जांच कर आवश्यक कारवाही करने के निर्देश दिए गए। मेसर्स ग्रुप ऑफ कीर्तिकुंज प्रा.लि.द्वारा उनकी भूमि का मानचित्र पास करने हेतु नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन किया गया परंतु आवेदन अभी लंबित है। जिसपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अवगत कराया गया कि प्रकरण महायोजना में सम्मिलित होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया है तथा निवेशक को गतिविधि नियोजन बदलकर पुनः नक्शा पास कराने हेतु आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया था जो अभी भी अप्राप्त है। अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त जीएसटी, एलडीएम ज़िला अग्रणी बैंक, अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर, अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक निर्माण कार्य खंड वाराणसी सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य उद्यमी संगठन उपस्थित रहे।

Share Now...