जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस की पहल से एकदम दंपति का घर टूटने से बचा। महिला बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी के द्वारा दोनों को समझा बूझकर एक साथ रहने के लिए घर भेजा गया। बता दे कि पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सोमवार को महिला बाल सुरक्षा संगठन द्वारा परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें लगभग दो वर्ष से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा गांव निवासी दिनेश कुमार एवं उसकी पत्नी अमरावती के बीच विवाद चल रहा था। अमरावती देवी अपने पति से नाराज होकर अपने मायके रामपुर थाना क्षेत्र के सोसापट्टी गांव में रह रही थी। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित महिला बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पा देवी ने अमरावती व दिनेश कुमार को बैठाकर समझा बुझाकर उन्हें एक साथ रहने के लिए सहमति बना लिया। दंपति ने एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हो गए। जिसमें दोनों की सहमति से अमरावती को उसके पति दिनेश कुमार के साथ उसके ससुराल मेहरावा भिजवाया गया। महिला बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी ने बताया कि इस दंपति का लगभग 2वर्ष से विवाद चल रहा था। आज इन्हें एक साथ बैठाकर समझा बुझाकर अमरावती को उसके पति के साथ उसकी ससुराल भेजवाया गया।
― Advertisement ―
जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई
जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Jaunpur Dhara News : एक बार फिर पुलिस ने बचाया दम्पति का घर
