― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  आवारा पशु से घायल बृद्ध की उपचार के...

Jaunpur Dhara News :  आवारा पशु से घायल बृद्ध की उपचार के दौरान हुई मौत

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के हुरहुरी गांव में आवारा पशु के मारने से हुई वृद्ध की मौत पर बौखलाए सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह शिवमन्दिर के पास पहुंचकर जौनपुर-केराकत मार्ग को जाम व प्रदर्शन कर विरोध जता रहे थे। जैसे प्रदर्शन की खबर पुलिस को हुई तो आनन-फानन में हुरहूरी गांव में क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझा कर मार्ग खाली कराया व आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया। वहीं मौके पर पहुंचे खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार को परिजनों ने पत्रक सौंप जिम्मेदार ग्राम प्रधान व सचिव पर कार्यवाही की मांग की मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व की टीम ने आवारा पशु को पकड़कर उसे गौशाला भेज दिया। गौरतलब है कि हुरहुरी गांव निवासी कृष्णदेव सिंह 80वर्ष बुधवार की शाम गांव में टहल रहे थे कि तभी अचानक आवारा पशु ने हमला कर दिया हमले में बुद्ध की मौत गई

मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही : एसडीएम

आवारा पशु के हमले में मृतक परिवार से बात की गई जो उनका आरोप था। उसके लिए मौजूद क्षेत्राधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी से बात की गई। मामले की जांचोपरांत दोषी पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...