― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा

बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : आपातकालीन स्थिति में बहुत मददगार साबित होती है...

Jaunpur Dhara News : आपातकालीन स्थिति में बहुत मददगार साबित होती है मोबाइल

Jaunpur Dhara News : जौनपुर धारा,जौनपुर। हाई-एण्ड स्मार्टफोन छोटे कंप्यूटर की तरह काम करते हैं, जो इंटरनेट, कैलेंडर, संगीत, कैलकुलेटर और इंटरनेट पर शैक्षणिक सामग्री को खोजना, ऑनलाइन क्लास करना या अन्य आपातकालीन स्थिति में मोबाइल बहुत मददगार साबित होता है। हालांकि, इसका दुरुपयोग होने की संभावना भी बनी रहती है। यह कई लोगों के लत भी बन जाता है। हमें हमेशा 25सेमी की दूरी से मोबाइल फोन का उपयोग करना चाहिए, ताकि हमारी आँखें प्रभावित न हों। कार,या मोटरसाइकिल चलाते समय या रेल की पटरी पार करते समय सेल फोन का उपयोग करने से कई दुर्घटनाएँ हुई। इन सब से बचना चाहिए। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनि में आयोजित स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों शिक्षकों तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने कही। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने खुद को काबिल बनाने पर जोर दिया तथा कहा सफलता अपने आप पास आयेगी। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संरक्षक रमेश सिंह, प्राचार्या डॉ.रूबी राय ने भी संबोधित किया। कुल 109 छात्र-छात्राओं को मोबाइल टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय राय ने किया। राहुल सिंह, शिवम सिंह, शीशवंश सिंह, नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक अरविंद सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।

Share Now...