Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी का किया स्वागत, सौंपा...

Jaunpur Dhara News : आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी का किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में जनपद के नवागत जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह से मिलकर उनका जौनपुर में स्वागत किया और डेंगू के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान से उन्हें अवगत कराया। उन्होने ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया कि सभी नगर पालिका और नगर पंचायत में नियमित रूप से फागिंग कराई जाए दवाओं का छिड़काव कराया जाए, जिससे मच्छर ना पनपें। शहर के सभी पैथोलॉजी सेंटर और डायग्नोस्टिक सेंटर में डेंगू की जांच 1200 से लेकर 1500 में हो रही है। जो बहुत ज्यादा है डेंगू की जांच का सरकारी रेट तय किया जाए, जो 500 से अधिक ना हो तथा अमृत योजना के तहत सीवर के काम के चलते शहर की सारी सड़कें खराब है और उन गड्ढे में जल भराव है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। शहर की सभी सड़क गड्ढा मुक्त बनाई जाए, प्रतिनिधि मंडल में प्रांत प्रभारी पूर्वांचल प्रांत डॉ.अनुराग मिश्र, अनुराग मणि त्रिपाठी, डेंगू के जागरूकता अभियान के कोऑर्डिनेटर प्रदीप मिश्र रहे। उक्त अवसर पर विनोद प्रजापति, अतुल कुमार तिवारी, विद्याधर मिश्रा, मुरली मनोहर, सुभाष चंद्र मौर्य, गुलाब सिंह राठौड़, अनुराग मणि त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, बंटी अग्रहरि, बबलू गुप्ता, अनीता मिश्रा, वंदना मिश्रा, साधना त्रिपाठी, रंभा सिंह, शिवजी मिश्रा, अमित विश्वकर्मा, रामप्रसाद मौर्य, राजकुमार इत्यादि कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।