― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : आदिवासी महासभा की बैठक सम्पन्न

Jaunpur Dhara News : आदिवासी महासभा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बलुआ विजयीपुर गांव में स्थित पंचायत भवन पर बुधवार को उत्तर प्रदेश भारतीय आदिवासी महासभा की बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार आदिवंसी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान भारी संख्या में आदिवासी समाज के लोगो ने चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक कमेटियों का चयन करने के साथ ही जिला महिला मोर्चा प्रभारी मनोनित की गई सभी चयनित पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत कुमार निराला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया।

बैठक को संबोधित करते हुए आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विजय आदिवंसी ने कहा कि संगठन को पंचायत और प्रखंड स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।आदिवासी समाज को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक उन्नति पर जोर देने को लेकर शपथ दिलाने के साथ ही अभियान को समाज के हर घर तक जाकर जन जागरूक व समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। ताकि आने वाली विधानसभा चुनाव हम लोग अपनी ताकत का लोहा मनवा सके। इस अवसर पर रामजीत, सुनीता, घूरे, रामदरश, बसंत लाल, कंचन, लालचंद बनवासी, रमेश, छेदी, दीपक, कलावती, भोनू इत्यादि लोक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामदरश ने किया।

ब्लॉक कमेटी व जिला महिला मोर्चा की हुई नियुक्ति

बैठक में संगठन की मजबूती हेतु ब्लाक कमेटियों का चयन सर्वसम्मति किया गया। जिसमें विकासखंड जलालपुर ब्लॉक प्रभारी के पद पर राजेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजाराम उर्फ भरथरी, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष सोनू कुमार तथा विकासखंड केराकत ब्लॉक प्रभारी रतन कुमार और विकासखंड डोभी ब्लाक प्रभारी राजू कुमार व महिला यूनिट में मनोरमा देवी को जौनपुर महिला मोर्चा का जिला प्रभारी व विकासखंड डोभी महिला मोर्चा का ब्लॉक प्रभारी सुनीता देवी, ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर करमीला देवी व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर संगीता देवी को सर्वसम्मति चयन किया गया।

Share Now...