- तैयारियों को अन्तिम रूप देने में जुटे भक्त, मुर्तियों की बढ़ी डिमाण्ड
जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी तेज हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व उनकी पूजा-अर्चना के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आकर्षक पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। इन्हीं आकर्षक पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जायेगी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए जगह-जगह प्रतिमाओं का निर्माण व मन्दिरों की सजावट अंतिम चरण में पहुंच गई है। मूर्तिकार भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात एक किये हुए हैं। वहीं पूजा-पंडालों में कृत्रिम प्रकाश की व्यवस्था कर उसे आकर्षक तरीव्ाâे से सजाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर उनकी पूजा-अर्चना करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस बार भी भगवान श्री कृष्ण के साज-शृंगार से जुड़े सामान से बाजार सजे इस त्योहार को लेकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, वस्त्र, मुकुट, खिलौने व अन्य सामान के कारोबार शुरू हो गये हैं। शहर के विभिन्न इलाको में अवस्थित स्थायी व अस्थायी इन सामानों की दुकानों से लोग अपनी जरूरतों व सुविधा के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े सामान की खरीदारी कर रहे हैं। मुख्य सड़क बजारों में सबसे अधिक इन सामानों की दुकानें लगी हैं, जहां पूरे दिन ग्राहकों की आवाजाही हो रही है। कारोबारियों की माने तो जन्माष्टमी पर इस बार लड्डू गोपाल की मूर्ति व मुकुट का सबसे अधिक कारोबार हो रहा है। इसके अलावा बांसुरी, कड़ा, पायल, मोर पंख, मुकुट, पगड़ी, खिलौने, सुदर्शन चक्र, गाय-बछड़ा, त्रिशूल, तीर-धनुष, चप्पल, खिलौना गाड़ी, ढोलक, डाइनिंग टेबल, ऐनक, कंघी, बर्तन, मटकी व अन्य सभी तरह के साजो शृंगार से जुड़े सामान की दुकानें लगी हैं।

जिसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गयी है। कई जगह सामाजिक व धार्मिक नाटकों के मंचन की सूचना है। नाटकों के सफल मंचन के लिए कलाकार रिहर्सल करने में व्यस्त दिख रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंचते दिख रहा है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये जाएंगे। पर्व के दौरान अशांति फैलाने वाले व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनपद के ऐतिहासिक कार्यक्रमों में से एक जौनपुर पुलिस लाइन की तैयारिया भी तेज कर दी गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भक्त तैयारी में जुटे हुए हैं। मार्केट में भी विभिन्न प्रकार की पोशाक राधा कृष्ण को सजाने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा नई-नई चीज भी मार्केट में कृष्ण जी के लिए देखने को मिल रही हैं। वहीं इस बीच जौनपुर के बाजारों में भी कृष्ण जी की मिट्टी व पीतल की मूर्तियों से सज गई है। दूर-दराज से लोग मूर्ति लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जिले की अन्य दुकानों पर भी श्री कृष्ण जी की मूर्ति मिल रही है। जिन्हें लोग जमकर खरीद रहे हैं। इनकी बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है।
26 व 27 अगस्त को निर्बाध बिजली आपूर्ति का हुआ आदेश
सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निर्बाध विद्युत आपूर्ति देगा। अनावश्यक रूप से कहीं भी बिजली कटौती नहीं की जाएगी। पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डा.आशीष कुमार गोयल ने 26 और 27 अगस्त को पूरे प्रदेश में 48 घंटे की निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जन्माष्टमी के दिन शहर हो या गांव, कहीं भी बिजली की कटौती नहीं होगी। इसके लिए सभी विद्युत वितरण निगमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जन्माष्टमी को लेकर विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।
झांकी सजाने की तैयारियां जोर-शोर से

जौनपुर। जिले भर में थानों, चैकियों और सार्वजनिक स्थानों के अलावा घरों, दुकानों में भी जन्माष्टमी की झांकी सजाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिरों की साफ-सफाई के बाद रंगाई-पुताई का काम कराया जा रहा है। यह त्योहार काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता पुलिस लाइन के साथ के साथ घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन होता है।



