Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मौत,

Jaunpur Dhara News :  आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मौत,

  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के करौदी (कैशरपुर) गांव का मामला
  • पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र कैशरपुर गांव में अमित गौतम 23 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के बरदा थाना क्षेत्र सोहवली (जगदीशपुर) गांव निवासी अमित गौतम 23वर्ष पुत्र स्व.लालचंद गौतम सरायख्वाजा थाना के कैशरपुर गांव निवासी श्याम नारायण गौतम रिश्ते में अमित का फूफा लगते थे इन्हीं के घर पर रहकर वह पढ़ाई करता था।

गुरुवार शाम व भैंस को चराने के लिए घर से 5सौ मीटर दूर धौरइल कंधरापुर रोड पर गया था। शाम 6.30 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। वह भैंस को लेकर घर के लिए जैसे चला था कि आकाशी बिजली गिरने से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित के माता, पिता की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह तीन भाई बहन था। जिसमें अमित सबसे बड़ा था और घर की पूरी जिम्मेदारी उसके कंधे पर थी। उसकी मृत्यु हो जाने पर छोटे भाई और बहन समेत रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बहन भाई यही कहकर विलाप कर रहे हैं कि माता-पिता के मर जाने के बाद भाई के सहारे हम लोग रहते थे। भाई के मृत्यु हो जाने के बाद हम लोगों को कौन सहारा देगा। यह बातें सुनकर वहां पर उपस्थित सभी लोगों के आंखें नम हो जा रही थी। कोई उनको चुप कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा थे। घटना के बाद पूरे कैशरपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।