― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण में सुनायेगे सरस श्रीरामकथा गायन

Jaunpur Dhara News : अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण में सुनायेगे सरस श्रीरामकथा गायन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरस श्रीराम कथा गायन विधा के शीर्ष व्यास भारत ही नहीं विश्व के प्रख्यात कथाकार पूज्य प्रेमभूषण महराज प्रथम बार इस जिले के बी.आर.पी.कॉलेज मैदान से नवम्बर महीने में अपने श्रीमुख से श्रीराम कथा रूपी गंगा बहायेगे। जनप्रिय कथाकार की सहमति की जानकारी देते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद वासियों के पुण्य लाभ की कामना से जौनपुर की दिव्य भूमि पर दूसरी बार भगवान की भव्य कथा गायन हेतु शीघ्र ही भूमि पूजन एवं तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि सेवाभारती जौनपुर काशी प्रांत के बैनर तले जनपद के विविध संगठनों, समूहों, संस्थानों एवं जनपद वासियों के सहयोग से श्रीराम कथा 9 से 16 नवम्बर तक होगी। कलश यात्रा के पश्चात प्रेमभूषण महराज सात दिवसीय श्रीराम कथा की गंगा बहायेगे। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में 32वर्षांे से सनातन संस्कृति के सचेतक और श्रीराम कथा अनुरागी प्रेममूर्ति प्रेमभूषण का जन्म प्रयाग में हुआ किंतु उन्होंने अपना कर्मक्षेत्र कानपुर को बनाया है। अब तक उन्होंने 1300 भजनों का गायन किया है। अनेकों भजनों की रचना के साथ ही उन्होंने आओ गाएं राम कथा घर घर में, प्रेमामृत, राम काज लगी तब अवतारा तथा कैसे जिएं हम यह जीवन जैसे ग्रंथो की रचना की है।

Share Now...