जौनपुर धारा,जौनपुर। शहर में गुरूवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। घने काले बादलों की वजह से कुछ देर के लिए शहर में अंधेरा छा गया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बारिश में बदल गई। देर तक हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ मौसम सुहाना हो गया क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। मौसम का मिजाज गुरूवार को अचानक बदल गया, आसमान में घने-काले बादल छा गए। सामान्य दिनों की तरह ही सोमवार की सुबह गर्मी से शुरूआत हुई। गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे थे। दोपहर तक धूप भी तेज रही। लेकिन दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में छाए घने और काले बादलों ने सूर्यदेव को पूरी तरह ढक लिया। जिसके चलते धूप का नामोनिशान नहीं रहा। एक ओर धूप जाने तो दूसरी ओर ठंडी हवा व बरसात ने उमस से छुटकारा दिला दिया। सड़कों पर अंधेरा जैसा महसूस होने लगा और थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर की तमाम सड़के जलमग्न हो गई। कुछ ऐसे ही हालत ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिले। शहर में चल रहे सीवर पाइपलाइन के चलते बारिश का पानी नगर में हर जगह इकट्ठा हो गया। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जल निगम द्वारा पाइप लाइन और उसका चेंबर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे से नगर पालिका क्षेत्र के सड़कों का बुरा हाल हो गया है। मेन बाजार सहित सड़कों में बरसाती पानी से सड़क व गली लबालब हो गईं। बरसाती पानी के साथ नालों व नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर आ गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : अचानक बदला मौसम का मिजाज, हुई झमाझम बरसात


