Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी...

Jaunpur Dhara News : अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व

  • अखाड़ों ने दिखाए करतब, नाते नबी से गूंजा पूरा शहर
  • एक से बढ़कर एक सजावटों ने मोहा लोगों का मन
  • पुलिस प्रशासन की तरफ़ से सुरक्षा व्यवस्था के किए गए थे पुख्ता इंतजाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। पैगम्बर हजरत मोहम्मद स.अ.व के दुनिया में आमद का उत्सव (यौमे पैदाइश) ईद मीलादुन्नबी सोमवार को अकीदत व एहतराम से मनाया गया। इस दौरान पूरे शहर में मरहबा या मुस्तफा की सदा गूंजती रही। हर तरफ लोग नाते नबी गुनगुनाते रहे। असर की नमाज के बाद शाही ईदगाह से जुलूस निकाला गया। मेले जैसे माहौल में एक से बढ़कर एक दुकानें लगाई गई थी जहां लोगों ने खरीदारी भी किया। कोतवाली चौराहे पर मरकजी सीरत कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंजुमन और अखाड़े को पुरस्कृत भी किया गया। अटाला मस्जिद तक आयोजित जुलूस के दौरान समाज के युवक-बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया।

जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के युवक भाईचारे का पैगाम लिए ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, अलफस्टीनगंज होते हुए अटाला मस्जिद पहुंचे। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों व समिति पदाधिकारियों का अल्पहार एवं शीतल पेय से स्वागत किया गया। जश्ने ईद मीलादुन्नबी का मुख्य समारोह कोतवाली चौराहे पर आयोजित किया गया। जहां सभी मजहब के लोगों ने एक मंच से जनपद सहित पूरे देश में अमन और खुशहाली के लिए अपील की। नाते नबी पढ़ने वाली अंजुमनो और अखाड़े को जगह-जगह सम्मानित भी किया गया। शहर में मेले जैसा माहौल रहा। रात होते-होते शहर में महिलाओं, पुरूषों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं शहर के मुख्य मार्गों पर की गयी भव्य सजावट लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, शेर मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों पर भव्य सजावट की गयी थी। मेले में आये हुए लोगों ने खरीदारी का भी लुत्फ उठाया। अटाला मस्जिद के पास एक से बढ़कर एक व्यंजनों की दुकान लगाई गई थी। विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक दुकानें लगायी गयी थी। जहां खरीदारों की भीड़ रात भर रही। इस एतिहासिक जुलूस में शामिल होने के लिए जनपद सहित आस-पास के जनपदों से भारी संख्या में लोग आये थे। जुलूस के साथ-साथ चल रही अंजुमनें नाते नबी गुनगुना रही थीं। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन के आला अधिकारी चक्रमण करते रहे। जगह-जगह महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। पुलिस प्रशासन की तरफ़ से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Share Now...