जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के छितौना गांव में गुरुवार को पंिडत दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य आमोद कुमार सिंह और ग्राम प्रधान चिंता देवी ने गौ पूजन के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजय कुमार पाण्डेय और सचल वाहन के चिकित्सक डॉ.अरविन्द कुमार ने की। शिविर में पशुपालकों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.संजय कुमार पांडेय ने पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी दी। इनमें पशुओं की टैगिंग, पशुधन एप पर अपलोड, पशुधन बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृत्रिम गर्भाधान, बांझपन चिकित्सा, टीकाकरण और संचारी रोग जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। इस पशु आरोग्य शिविर में कुल 650 पशुओं का पंजीकरण किया गया और उन्हें निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरित की गई। शिविर को सफल बनाने में वेटरनरी फार्मासिस्ट राम चंद्र सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी सूर्य प्रकाश यादव, विजय सिंह सहित अन्य स्थानीय पशु मित्रों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : 650 पशुओं का हुआ पंजीकरण, दवा भी वितरित



