― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 3281 मामलों में दर्ज कराया गया बरासत

Jaunpur Dhara News : 3281 मामलों में दर्ज कराया गया बरासत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशन में तथा मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद के द्वारा अनवरत दिए जा रहे मार्गदर्शन के क्रम में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा निरन्तर अनुश्रवण कर तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए जनपद के मृतक खातेदारों के विधिक उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज कर प्रथम बार निर्विवाद उत्तराधिकार/वरासत के प्रकरणों में धारा 33(1) उ.प्र.राजस्व संहिता-2006 के अन्तर्गत निस्तारण का उल्लेखनीय कार्य किया गया। जिसके परिणाम स्वरुप विगत 14दिनों में वरासत के कुल 4193 नए मामले दर्ज कराये गये जिसके सापेक्ष कुल 3281 मामलों में आदेश पारित कर वरासत दर्ज करायी गयी। विगत 26 सितम्बर को ई-परवाना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के दौरान कुल 5196 आवेदन आदेश हेतु लंबित पाए गए थे, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें प्रेरित करते हुए। निरंतर कार्य कर अनुश्रवण किया गया। जिसके परिणामस्वरूप 29 सितम्बर तक कुल 2953 आवेदनों का निस्तारण कराते हुए खतौनी में ई-परवाना का आदेश दर्ज कराया गया। ई-परवाना आदेश हेतु अवशेष आवेदनों के शीघ्र निस्तारण  हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए है।

Share Now...