जौनपुर धारा, जौनपुर। एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा ने जिला पुलिस प्रशासन में शनिवार की रात फिर बड़ा फेरबदल किया। 32 उप निरीक्षकों की विभिन्न थानों व पुलिस चौकियों पर तैनाती कर दी। इनमें से 25 उप निरीक्षक पुलिस लाइंस में रहते हुए अपनी तैनाती वâी बाट जोह रहे थे। सरपतहां थाना पर तैनात विवेकानंद सिंह को बदलापुर की घनश्यामपुर पुलिस चौकी, सैयद हसन जाफरी को शाहगंज कोतवाली से प्रभारी पुलिस चौकी इमरानगंज, पंवारा से धनंजय राय को शहर कोतवाली में प्रभारी पुलिस चौकी सिपाह, सिपाह में तैनात रहे विनोद कुमार अंचल को थाना पवारा, सिकरारा की भीलमपुर पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह को थाना बरसठी, नयन कुमार राय को बक्शा थाना से मीरगंज, तेजी बाजार थाना से भगवान यादव को एसएसआइ थाना सुरेरी तैनात किया गया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात जय प्रकाश सिंह को नेवढ़िया की सीतम सराय पुलिस चौकी का प्रभारी, सत्येंद्र भाई पटेल को थाना पवारा, फूलचंद पांडेय व चरण सिंह को थाना लाइन बाजार, संजय कुमार सरोज को प्रभारी चौकी भीलमपुर, जयदीप व विनोद त्रिपाठी को कोतवाली केराकत, गोविंद मौर्य को एसएसआइ थाना तेजी बाजार, कृष्णानंद यादव को थाना सरपतहां, रोहित राज यादव व गुड्डर राम को थाना जलालपुर, रितेश कुमार द्विवेदी को प्रभारी पुलिस चौकी अरसिया थाना सरपतहां, मुन्ना लाल वर्मा को प्रभारी पुलिस चौकी कस्बा शाहगंज, रवि प्रकाश को एसएसआइ थाना बदलापुर, मोहम्मद तारिक अंसारी को थाना खेतासराय व सुनील कुमार यादव को थाना मीरगंज पर तैनात किया गया है। बृज मोहन को थाना खुटहन, मनोज कुमार सिंह को मुंगराबादशाहपुर, शिव शंकर सिंह को नेवढ़िया, वंशराज दुबे को थाना सिंगरामऊ, कामेश्वर त्रिपाठी को थाना सरपतहां, संजय कुमार सिंह को बदलापुर, मोहम्मद अहमद खां को मछलीशहर, अरुण कुमार पांडेय को शहर कोतवाली व शिव बदन यादव को तेजी बाजार थाना पर तैनात किया गया है।
― Advertisement ―
Bank of India Jaunpur Branch में उपभोक्ताओं की फजीहत, कर्मचारियों के रवैये से बढ़ा आक्रोश
जौनपुर। शहर स्थित Bank of India की शाखा इन दिनों अपनी खराब बैंकिंग सेवाओं और कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के कारण चर्चा में है।...
Jaunpur Dhara News : 32 दारोगा विभिन्न थानों व पुलिस चौकियों पर तैनात



