― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  25 लाख का सोना लेकर भागने वाला शातिर...

Jaunpur Dhara News :  25 लाख का सोना लेकर भागने वाला शातिर नौकर सहित दो अन्य गिरफ्तार

  • भुक्तभोगी सर्राफा व्यवसाई अशोक कुमार बैंकर के पुत्र ने दर्ज कराई थी कोतवाली में एफआईआर

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 20 दिन पूर्व सराफा कारोबारी के 25 लाख मूल्य के सोने के आभूषण लेकर भाग गए कर्मचारी व उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पूरे आभूषण बरामद हो गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डा. बृजेश कुमार गौतम ने मंगलवार को शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता में मीडिया को पूरा विवरण दिया। बताया कि शकरमंडी के सुल्तानपुर हाय निवासी आदर्श कुमार बैंकर्स की ओलंदगंज में सराफा की दुकान है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर का रहने वाला अर्जुन यादव दुकान पर नौकरी करता था। आदर्श कुमार बैंकर ने अर्जुन यादव को 8 जुलाई को 318 ग्राम से अधिक वजन के सोने के आभूषण अपनी कोतवाली चौराहा पर स्थित एक अन्य फर्म पर पहुंचाने के लिए दिया। वह रास्ते से ही आभूषण लेकर फरार हो गया। दो दिन खोजबीन करने के बाद 10 जुलाई को आदर्श कुमार बैंकर ने कोतवाली में तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी व आभूषणों की बरामदगी के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी गई। संयुक्त टीम को छानबीन के दौरान मंगलवार की सुबह सुराग मिला कि अर्जुन यादव अपने रिश्तेदार सरायख्वाजा थाना के नदियापार निवासी अनिल यादव के साथ उक्त आभूषणों को लेकर कहीं बेचने जा रहा है। टीम ने भंडारी स्थित रेलवे माल गोदाम के पास से अर्जुन यादव, अनिल यादव के साथ ही एक अन्य सहयोगी ताड़तला निवासी वीरेंद्र कुमार सेठ को धर दबोचा। आरोपियों के पास से पूरे आभूषण बरामद हो गए। इनका वजन 318 ग्राम 550 मिलीग्राम है। आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, निरीक्षक (क्राइम) महमूद आलम अंसारी, स्वाट प्रभारी रामजन्म यादव, राज कालेज पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव चौकी, सर्विलांस सेल के एसआइ तारकेश्वर राय व सहयोगी पुलिस जवान रहे।

Share Now...