― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 220 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ...

Jaunpur Dhara News : 220 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ उपचार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष्मान भारत पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व चिकित्सा प्रभारी डॉ.अभय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में दुर्दशा के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस दौरान सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश व प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हुई है, भाजपा सरकार में महिलाओं की बेहतर सुविधा के लिए सरकार सजग है, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत अब गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केदो पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रदान की जा रही है। इस मौके पर डॉक्टरों ने 220 मरीज का उपचार करने उन्हें निशुल्क दवाई दी गई। शिविर में 50 रोगियों की जांच की गई तथा  25 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.अभय सिंह, डॉ.ओमप्रकाश, डॉ.शिव शंकर, डॉ.स्वाति केसरवानी, डॉ.श्वेता पांडे व संतोष यादव आदि ने मरीजों का उपचार किया।इस अवसर पर भरत मिलाप मेल मां समिति अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, राहुल दुबे, रोहन पांडे, दिनेश तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, कल्लू तिवारी, सभासद बैजनाथ साहू, पंकज तिवारी, रंजीत गुप्ता व संदीप यादव आदि समेत सैकड़ो मैरिज मौजूद रहे।

Share Now...