जौनपुर धारा, शाहगंज। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से गंभीर है तथा संयुक्त गठबंधन के साथ यह चुनाव लड़ा जाएगा। उक्त बातें कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेहंदी ने एक औपचारिक वार्ता में बताया। उन्होंने बताया कि इस समय देश के हालात बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। जिसके कारण संपूर्ण देश एवं उत्तर प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त है। आए दिन डकैती, बलात्कार, लूटपाट, हत्या की घटनाएं प्रतिदिन की दिनचर्या हो गई है। इसके कारण आम जनमानस बेहद हताश एवं निराश है तथा असुरक्षा की भावना लोगों में व्याप्त है। आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनेगी तथा र्ण्झ् सरकार का हिस्सा बनकर जनता की भलाई के सभी कार्य करने के लिए तत्पर रहेगी। इस दौरान महताब अहमद पप्पू, निसार मुंतज़िर, आमिर सतिह आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : 2027 का विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : सिराज मेंहदी



