जौनपुर धारा,जौनपुर। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जनपदो के लिए कुल 533 सहायक शोध अधिकारी का चयन किया गया था। उपरोक्त मे से जनपद जौनपुर के लिए चयनित कुल 17सहायक शोध अधिकारी को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार कक्ष में समारोह आयोजित कर नियुक्ति पत्र राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने प्रदान किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार हुआ है। आप लोग पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से अपना कार्य सम्पादित करें, जिससे राज्य सरकार द्वारा च्ालाये जा रहे कार्यक्रमो की सफलता शत प्रतिशत सुनिश्चिंत की जा सकें तथा जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले। इस अवसर पर पूर्व विधायक भाजपा के सुरेन्द्र सिंह, एसीएमओ, एसीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.नरेन्द्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सत्यव्रत त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : 17 सहायक शोध अधिकारियों में वितरित किया नियुक्ति पत्र



