जौनपुर धारा,जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार व शनिवार को अध्यक्ष, मंत्री सहित 15 पदों के लिए कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।अध्यक्ष पद पर चार व मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।रविवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा सोमवार को नाम वापसी होगी। 4:30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद भी चुनाव तिथि घोषित न होने से प्रत्याशी व मतदाता असमंजस में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी प्रेमशंकर मिश्र, राजीव कुमार गुप्ता, कमला प्रसाद यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विवेक कुमार शुक्ला, रमेश चंद्र उपाध्याय, सुभाष चंद्र यादव व अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष के दो पद पर अजीमुल्ला, देवी प्रसाद सिंह, राजनाथ चौहान, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह ने मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह, रणबहादुर यादव, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, दर्शन गौतम, लाल साहब यादव, राजेश यादव, दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कृष्णकांत तिवारी व धनंजय कुमार सिंह ने सहमंत्री के पद पर शैलेश कुमार मिश्र, विनोद कुमार पांडेय, आलोक कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह व उस्मान अली ने उपमंत्री के दो पद पर शिवभवन सिंह, दिलीप कुमार शुक्ला, श्रीप्रकाश यादव, मनीता उर्फ मंजीत कौर, रविंद्र नाथ यादव, प्रदीप कुमार शुक्ला, अनिल कुमार गुप्ता,विनय कुमार सिंह, बाढ़ूराम सोनकर ने लेखाधिकारी के पद पर विकास पटेल व राकेश कुमार द्विवेदी ने कार्यकारिणी के सात पद पर 21 प्रत्याशी वैशाली गुप्ता, राजकुमारी, आलोक रंजन श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, रणजीत मौर्य, अजय कुमार यादव, लालमन यादव, अजीत कुमार यादव, गौरव कुमार शुक्ला, कृष्णकांत पांडेय, विवेक कुमार तिवारी, राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार पटेल, बड़ेलाल यादव, शशांक दुबे, सुभाष चंद्र, अरसी, शशिकांत पाल, अरविंद कुमार यादव ने नामांकन किया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : 15 पदों के लिये 57 प्रत्याशियों ने आज किया नामांकन



