जौनपुर धारा, पवांरा। स्थानीय थानाक्षेत्र के अन्तर्गत पृथ्वीगंज (सोंगरा) गांव में शुक्रवार की भोर में किसी जहरीले जंतु के काटने से किशोर अचेत हो गया। परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उक्त थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज (सोंगरा) गांव निवासी कमलेश सरोज का 13 वर्षीय पुत्र यश सरोज अपने कमरे में सोया था। भोर में उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उसे बेहतर इलाज की सोच जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु ले गए जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
जौनपुर: कांग्रेस ने मतदाता सूची के गहन अध्ययन हेतु पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
जौनपुर। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद जारी नवीनतम मतदाता सूची अब राजनीतिक हलकों में सक्रिय चर्चा का विषय बन गई...
Jaunpur Dhara News : 13 वर्षीय किशोर की जहरीले जंतु के काटने से मौत



