Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 13 वर्षीय किशोर की जहरीले जंतु के काटने...

Jaunpur Dhara News : 13 वर्षीय किशोर की जहरीले जंतु के काटने से मौत

जौनपुर धारा, पवांरा। स्थानीय थानाक्षेत्र के अन्तर्गत पृथ्वीगंज (सोंगरा) गांव में शुक्रवार की भोर में किसी जहरीले जंतु के काटने से किशोर अचेत हो गया। परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उक्त थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज (सोंगरा) गांव निवासी कमलेश सरोज का 13 वर्षीय पुत्र यश सरोज अपने कमरे में सोया था। भोर में उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी होते ही आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उसे बेहतर इलाज की सोच जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु ले गए जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।