― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : 101कास्तकारो का वरासत कराकर वितरित किया गया खतौनी

Jaunpur Dhara News : 101कास्तकारो का वरासत कराकर वितरित किया गया खतौनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में वरासत अभियान के अन्तर्गत विगत 7दिन में दर्ज किये गये वरासत में 101कास्तकारो का वरासत कराकर निःशुल्क खतौनी का वितरण किया गया। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वरासत अभियान में दर्ज समस्त वरासत की निःशुल्क खतौनियों का वितरण जनप्रतिनिधि के उपस्थित में करायेगें। शासन द्वारा अतिमहत्वपूर्ण योजना एग्री स्टैक में 22 सितम्बर को प्रदेश में जारी टाप-20 की सूची जनपद जौनपुर के 10लेखपालो को स्थान प्राप्त हुआ है, जिसमे से 5 लेखपाल तहसील सदर के क्रमांक 3 पर नीलेश सिंह, कमांक 6पर पुष्पराज मौर्या, क्रमांक 8 पर दीपक उपाध्याय, क्रमांक 9 उमेश यादव व क्रमांक 13 पर अंकित सरोहा को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अंग वस्त्र व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने दैवीय आपदा के अन्तर्गत दो लाभाथियों आशा देवी पत्नी सुरेन्द्र यादव निवासी सतलपुर, सरिता देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी इजरी को मु0 400000 (चार लाख) चेक वितरण किया। विशेष अभियान के क्रम में उपजिलाधिकारी पवन कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तहसीलदार सौरभ कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार नितीन सिंह व राजस्व निरीक्षक अखिलेश पाठक, संजय सिंह, रामविशाल व संजय तिवारी, मुन्नीलाल यादव आदि व लेखपालो द्वारा कार्य को पूर्ण कराया गया।

Share Now...