जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी विकास संघ धनंजय सिंह द्वारा जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय परिसर से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन अन्तर्गत सपोर्ट टू एक्सटेंशन प्रोग्राम्स फार एक्सटेंशन रिफार्म्स योजनार्न्तगत राज्य के अन्दर कृषक प्रशिक्षण हेतु विकास खण्ड केराकत, डोभी, मुफ्तीगंज तथा जलालपुर के 56किसानों को 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के लिये जाने वाले वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने कार्यालय जिला कृषि अधिकारी परिसर में पौध रोपण किया। तत्पश्चात परिसर के किसान कल्याण केन्द्र में संचालित किए जा रहे लेखपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुये प्रशिक्षु लेखपालों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार सहित कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु रवाना किया गया वाहन



