जौनपुर धारा,जौनपुर। तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक हेल्थ प्रोफेसनल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे जनपद के समस्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह द्वारा बताया गया कि तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट के सेवन से टी.बी., कैंसर सहित तमाम बीमारियॉ शरीर को जकड़ लेती है। इनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर पड़ जाती है। जिससे व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हो जाता है और इन बीमारियो से उसकी जान भी चली जाती है। डॉ.राजीव कुमार जिला नोडल अधिकारी, जिला तम्बाकू नियंत्रण जौनपुर ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तम्बाकू से दूर रहने के लिये याद दिलाने और जो इस कि लत में है। उन्हें इसके सेवन से होने वाले गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक कर इलाज के लिये प्रेरित करना। उन्होंने कहा कि तम्बाकू पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य लिये बेहद हानिकारक होता है। दिलीप पाण्डेय बताया कि जनपद में तम्बाकू नियंत्रण कानून कोटपा-2003 के समस्त धाराओं के प्रभावी क्रियान्वयन करना जिसकी विभिन्न धाराओं पर चर्चा की, धारा 4-सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है 200 रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। धारा 5-तम्बाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष विज्ञापन पर प्रतिबंध। धारा 6 (क)-18 वर्ष के कम आयु के नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध। धारा 6 (ख)-शिक्षा संस्थान के 100गज के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री दण्डनीय है। उक्त के उल्लंघन की दशा में विधिक कार्यवाही का विधान है। डा.बी.सी.पन्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि तम्बाकू के सेवन से लाखों लोगों की मौत हो रही है। उन्होनें यह भी अवगत कराया कि धूम्रपान से होने वाले नुकसान पर चर्चा की एवं लक्षणों को बताया जैसे-बिना किसी वजह के उदास महसूस करना, गुस्सा आना या परेशान, काम में ध्यान न लगा पाना, उच्च रक्त चाप का होना, भूख न लगना, नींद न आना। उक्त कार्यशाला में सत्यव्रत त्रिपाठी जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम एवं एनसीडी सेल के समस्त कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश गुप्ता एफ.एल.सी.ने किया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : हेल्थ प्रोफेसनल प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन



