जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित गठिया नाला पुल के पास जोगीबीर बाबा मंदिर के मुख्य पुजारी अतवारु बाबा का शुक्रवार की दोपहर ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही आस पास के गांवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। क्षेत्र के हौज गांव के मूल निवासी बाबा अतवारु गिरी लगभग 40वर्षो से लगातार मंदिर में पूजा-पाठ व मन्दिर की देखभाल करते थे। लोगों के अनुसार आज सुबह स्नान करके पूजा पाठ किये और अपने भक्तों के साथ बैठ कर लोगों से बातचीत कर रहे थे। अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उन्होंने अपने भक्तों से बताया कि सीने में दर्द हो रहा है। भक्तों के द्वारा उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया है। जहाँ पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन के बाद आसपास के गांवों सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों की भीड़ अन्तिम दर्शन के लिए मंदिर पर जमा हो गई।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : हृदय गति रूकने से पुजारी की मौत



