― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हिस्ट्रीशीटर व सहयोगर चढ़े पुलिस के हत्थे, बाइव-तमंचा...

Jaunpur Dhara News : हिस्ट्रीशीटर व सहयोगर चढ़े पुलिस के हत्थे, बाइव-तमंचा बरामद

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना की पुलिस टीम ने गुरुवार की दोपहर घेराबंदी कर थाने के हिस्ट्रीशीटर व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बाइक, दो तमंचे व कारतूस मिले हैं। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह टीम के साथ वांछित व संदिग्ध अपराधियों की तलाश में निकले थे। मिले सुराग पर राम आधार इंटर कालेज रसूलपुर के समीप पुलिया के पास दोपहर करीब पौने दो बजे घेराबंदी कर थाने के हिस्ट्रीशीटर ओइना गांव निवासी नंद कुमार तिवारी व उसके सहयोगी कैराडीह निवासी शैलेंद्र कुमार यादव उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपितों के पास से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो कारतूस व हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया नंद कुमार तिवारी के विरुद्ध सरपतहां, खुटहन व शाहगंज थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, चोरी, जान से मारने की धमकी, लूट आदि के 12 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआइ वीरेंद्र कुमार गौतम, बृज मोहन, हेड कांस्टेबल रघुनाथ यादव, चंद्र शेखर सिंह, कांस्टेबल रवींद्र यादव व सुरेंद्र कुमार वर्मा रहे।

Share Now...