― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हाथी घोड़े संग निकली श्रीरामचंद्र की बारात

Jaunpur Dhara News : हाथी घोड़े संग निकली श्रीरामचंद्र की बारात

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। हाथी घोड़े संग निकली श्रीरामचंद्र सहित चारों भाइयों की बारात, स्वागत को बेताब रहे नगरवासी। बनइ न बरनत बनी बराता, होहिं सगुन सुंदर सुभदाता बनइ न बरनत बनी बराता होहिं सगुन सुंदर सुभदाता… नगर के विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने राम बारात का किया स्वागत और की पुष्प वर्षा। नगर के विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने बारातियों को जलपान कराया। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में शुक्रवार रात को राम बारात निकली। नगर में कई जगहों पर बारात का स्वागत किया गया व पुष्प वर्षा की। रामलीला मंचन में भगवान राम और सीता का पुष्पवाटिका में मिलन की कथा का मंचन किया गया। सुबह से ही राम बारात की तैयारी चल रही थी। देर शाम में हाथी-घोड़े, रथ और गाजे-बाजे के साथ राम बारात निकली। जो साहबगंज मोहल्ले से चलकर गल्ला मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, नईगंज, कटरा होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं गल्ला मंडी, नईगंज आदि जगहों पर बारात का भव्य स्वागत किया गया, महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा की। बनइ न बरनत बनी बराता, होहिं सगुन सुंदर सुभदाता बनइ न बरनत बनी बराता होहिं सगुन सुंदर सुभदाता… बड़ा शोर मच गया है। घोड़े और हाथी गरज रहे हैं, बारात में बाजे बज रहे हैं। देवता और मनुष्य मंगलायन कर रहे हैं। रसीले राग से शहनाई बज रही है, राम बारात ऐसी बनी है कि उसका वर्णन करते नहीं बन रहा। सभी दिशाओं में सुंदर और शुभदायक शगुन हो रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को दूल्हे के रूप में देख देव सुन्दरियां भी फूल बरसाकर गीत गा रही हैं। देवता तक नगाड़े बजा रहे हैं, राजा जनक दशरथ नंदन की बारात के स्वागत सत्कार को बेताब हैं। पशु-पक्षी, नर-नारी देव सब सिया को ब्याहने आ रहे भगवान राम को अपलक निहार रहे हैं। रत्न जडि़त कमल मुकुट धारण कर हाथी पर सवार भगवान श्रीराम सिया को ब्याहने के लिए चल रहे हैं, साथ में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भी दूल्हा बनकर चल रहे हैं। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गांव व नगरवासी सज-धजकर बारात का हिस्सा बन रहे हैं। इसके पूर्व श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने भगवान श्रीरामचंद्र, भरत, शत्रुघ्न व लक्ष्मण जी की इक्यावन दीपों से भव्य आरती उतारी,पुष्प वर्षा की और चारों भाइयों को माला पहनाकर फूल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साढ़े नौ बजे बारात रामलीला मैदान में पहुंची, जहां राजा जनक दशरथ नंदन की बारात के स्वागत सत्कार को मंत्रियों सहित बारात का माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तत्पश्चात द्वारचार हुआ उसके बाद विधि विधान व रीति रिवाजों के अनुसार प्रभु श्रीरामचंद्र सहित चारों भाइयों का विवाह संपन्न हुआ। माता-सीता व श्रीरामचंद्र एक दूसरे के गले में वरमाला डाला और राजा दशरथ व राजा जनक अपने संबंधियों सहित परिणय सूत्र में बांधे वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी द्वारा दो कन्याओं रीता देवी पिता बेचन लाल निवासी अलापुर जंघई,राजकुमार पिता रमेश कुमार निवासी दरियापुर ननदौत प्रयागराज, ममता पिता रमाशंकर निवासी मोहल्ला सिपाह अंबेडकर नगर,आशीष पिता बांबधर निवासी काशीपुर भदोही का विवाह कर कन्या दान किया। कन्याओं को उपहार स्वरूप श्रृंगार दान, कूलर अलमारी टीवी आदि प्रदान किया गया। जिसकी सराहना करते क्षेत्रवासियों ने किया। अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता(मुन्ना), निर्देशक लालबहादुर सिंह, संचालक राजीव कुमार गुप्ता, महंत संगम लाल गुप्ता, आकाश गुप्ता(गोलू), क्रांति कुमार गुप्ता, जगदम्बा जायसवाल, मनोज गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता (सीके), राजीव कुमार राजू, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू गुप्ता सहित रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी व नगर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष संतोष पाठक पुलिसकर्मियों के साथ डटे रहे।

Share Now...