― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी वेतन जारी...

Jaunpur Dhara News : हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी वेतन जारी न करना पूर्णतया अमानवीय कार्य है : रमेश सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की चिन्तन शिविर में लिये गये निर्णय के अनुसार बुधवार को जनपद के शिक्षको द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री को सम्बोधित अपनी 26सूत्रीय मांगो के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करते हुये मांगों सम्बन्धी ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन देने के पूर्व उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने तदर्थ शिक्षको के वेतन जैसे ज्वलंत मुद्दे पर बताया कि सन् 2000 के पूर्व नियुक्त तदर्थ शिक्षको जो लगभग 25वर्षों से सेवा कर रहे हैं उ.प्र.सरकार द्वारा 9 नवम्बर को वेतन रोक दिया गया। उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय के बाद भी उनका वेतन जारी नहीं किया जा रहा हैै। सन् 2005 के बाद नियुक्त शिक्षको को शासन द्वारा एनपीएस लागू किया गया। वर्तमान में उसे यूपीएस में परिवर्तित किया जा रहा है जो शिक्षको के लिए अहितकारी है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ इसका विरोध करता है तथा हर कीमत पर ओपीएस लागू करने की पुरजोर मांग करता है तथा इसके लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। प्रदेशमंत्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं मण्डलीय अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने कहा कि बिना संघर्ष के इस सरकार में कुछ भी मिलने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष तेरस यादव, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह एवं जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने आये हुये सभी शिक्षको का आभार व्यक्त किया और साथ ही हर संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। जनसभा को राजेश कुमार सिंह, पारस नाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह, संतोश कुमार सिंह, दयाशंकर यादव, समर बहादुर सिंह, राजेश यादव, रमेश कुमार, अशोक कुमार, सुशील कुमार पाल, सैयद हसन सईद, मो.आजम खां, ओमकार यादव, रमापति यादव एवं अन्य शिक्षकों ने भी सम्बोधित किया।

Share Now...