― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना बेईमानी...

Jaunpur Dhara News : स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना बेईमानी : गौतम गुप्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। राजा श्रीकृष्णदत्त महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, जल संरक्षण इत्यादि विषयों को लेकर जागरूक किया। गौतम गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे देशव्यापी स्वच्छता अभियान ने अपना रंग लाना शुरू कर दिया है, अब देश का आम जनमानस स्वच्छता को लेकर बहुत संवेदनशील है, बस ज़रूरत है इस विचार को जन जन तक पहुचाने व उसका क्रियान्वयन कराए जाने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के बिना स्वस्थ भारत की परिकल्पना भी बेईमानी होगी, ऐसे में स्वच्छता हर हाल में हर देशवासी का नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रा.डाक्टर शम्भूराम और संचालन जंतु विज्ञान के डॉ.मनोज तिवारी ने किया।

Share Now...