― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : स्वच्छता अभियानन पर कजगांव नगर पंचायत लगा रहा...

Jaunpur Dhara News : स्वच्छता अभियानन पर कजगांव नगर पंचायत लगा रहा ग्रहण

  • 155घण्टे महा सफाई अभियान को मुंह चिढ़ा रहा नगर पंचायत कजगांव

जौनपुर धारा, जौनपुर। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार के द्वारा 115घण्टे का महा सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छ रखने का ऐलान किया गया व स्वच्छ रखने का मिशन चलाया जा रहा है। वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत कजगांव महा सफाई अभियान को पुरी तरह से मुँह चिढ़ा रहा है। महा सफाई अभियान के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति किया गया। बता दें कि उक्त नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह कुडों व कचरों का अम्बार लगा हुआ है। बताते चलें कि नगर पंचायत में साफ-सफाई करने के लिए दर्जनों से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति कि गयी है, लेकिन बात अगर साफ-सफाई की किया जाये तो कर्मी सिर्फ कोरम पूर्ण कर रहें हैं। ऐसी स्थिति में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान उक्त नगर पंचायत में पुरी तरह से विफल साबित हो रहा है।

Share Now...