― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सेमा ईंट व सफेद बालू के साथ धड़ल्ले...

Jaunpur Dhara News : सेमा ईंट व सफेद बालू के साथ धड़ल्ले से कराया जा रहा नाला निर्माण कार्य

  • नाला निर्माण कार्य में सरकार के आदेशों की उड़ा रहे ठीकेदार धज्जियां

जौनपुर धारा,केराकत। केंद्र व राज्य की सरकार भ्रष्टाचार, अपराध, लूट खसोट, जैसे तमाम कार्यों पर नकेल कसने व जन-जन लोगों तक सुविधा पहुंचाने का कार्य कर रही है, तो वहीं लापरवाह ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से नाला निर्माण कार्य में सेमा ईट व सफेद बालू मिलाकर कार्य तेजी से करवा रहा है। जो सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाता हुआ नजर आ रहा है। मामला केराकत तहसील क्षेत्र के तरियारी गांव का है, जहां प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत धरौरा जयगोपालगंज नईबाजार से बेलहरी पतौरा गाँव के नहर तक पिच रोड बनाया गया हुआ है। जिसमें तरियारी गांव में बरसात के आए दिनों में बारिश का पानी इकट्ठा हो जाता था। जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती थी। जो सड़क पर जमे पानी से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के किनारे नाला निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार अभिमन्यु सिंह के द्वारा मनमानी तरीके से नाले निर्माण कार्य में सेमा ईट व सफेद बालू लगाकर धड़ल्ले से कार्य कराया जा रहा है। वहीं नाला निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि यह कार्य ठेकेदार अभिमन्यु सिंह द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें हम लोगों को जो सामान मिलेगी उसी से कार्य करेंगे। उसी समय मीडिया कर्मी जब मौके पर पहुंचे तो ना ही ठेकेदार का पता और ना ही किसी जिम्मेदार लोगों का पता। जो केंद्र व प्रदेश की सरकार के मंसानुरूप कार्यों पर ठेकेदार द्वारा पानी फेरने पर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब देखना हैं कि उच्चाधिकारियों द्वारा इस लापरवाह ठेकेदार के उपर किस तरह की कठोर कार्रवाई की जाती है। या फिर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

Share Now...