जौनपुर धारा,केराकत। नगर में जश्ने मिलादुन्नबी मरकजी सीरत कमेटी के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्यारे आका जनाब मुहम्मद रसूलल्लाह की पैदाइश की खुशी में भव्य जुलूस निकाला गया, जो बाशाह जादी मस्जिद तहसील प्रांगण से शुरू होकर अशोक चौराहा, शहीद भगतसिंह चौराहा, चंद्रशेखर आज़ाद तिराहा, हाश्मीनगर, दलालटोला, शेखज्यादा से होते हुए शाही जमा मस्जिद पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में नात ख्वान अंजुमनें आमादे रसूल पर कलाम पेश करते हुए और अखाड़े अपने करतब का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। थाना प्रभारी संजय सिंह ने फीता काट कर जुलूस को रवाना किया। जैसा की माना जाता है की आज हजरत मोहम्मद साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बन कर दुनिया में आज ही के दिन तशरीफ लाए थे। उनकी आमद के दिन को दुनिया भर के मुस्लिम ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाते है। संपूर्ण मानव जाति को दया, करुणा, आपसी सौहार्द, शांति, भाई चारे का संदेश देने वाले हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलुस के मार्ग पर जगह-जगह सजावट और आकर्षक तोरण द्वार बनाया गया था। अंजुमन में शामिल बच्चों, बूढ़े और जवानों के साथ अखाड़े वालो को ईनाम देने के लिए भी जगह जगह स्टाल बना कर उनका स्वागत किया किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद करते हुए एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारक बाद पेश की। वहीं ईद मिलादुन्नबी पर्व पर पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। जुलूस के समापन के दौरान देश और दुनिया में अमन शांति और भाई चारे की दुआ के साथ हजरत मोहम्मद साहब को सलाम पेश किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष फिरोज अंसारी, संयोजक हाजी गोगा अंसारी, हाजी मुहर्रम अली, सय्यद अरशद अहमद पप्पू, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्त, सपा नेता कमला यादव, अब्दुलहमीद खान, डॉ.आदिल मुज्तबा, सय्यद मोहम्मद शारिक बबलू, दानिश खान, हाजी मोहम्मद यूसुफ पप्पू, गुफरान अंसारी, सौदागर अंसारी, मुहम्मद असलम शाह, आजाद कुरैशी, इरशाद खान मुहम्मद आरिफ अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : सीरत कमेटी के तत्वाधान में हर्सोलास से मना जश्ने मिलादुन्नबी



