― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

Jaunpur Dhara News : सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने गुरूवार को जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहरावां का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हाई रिस्क प्रेगनेंसी दिवस ’एचआरपी डे’ मनाया जा रहा था। उक्त के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच पड़ताल किया। गर्भवती महिलाओं की जांच एवं अन्य आवश्यक दवाइयां इत्यादि दिया जा रहा था। चिकित्सालय पर सभी आवश्यक दवाओं के स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता थी। सामान्य ओपीडी में भी काफी संख्या में मरीज आ रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या अच्छी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ओटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया तथा अस्पताल एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिया।

Share Now...