― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सिपाही के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Jaunpur Dhara News : सिपाही के घर को चोरों ने बनाया निशाना

  • चोर नगदी समेत लाखों रुपए जेवरात के लेकर हुए फरार

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के पचवर गांव के दिल्ला का पूरा पूर्वे में बीती रात चोर घर में घुस नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात को लेकर फरार हो गए। विदित हो कि हृदय नारायण पाठक पुत्र स्व.रूप नारायण पाठक परिवार के साथ बरामदे में सो गए। आधी रात बाद चोर घर के पीछे लगे खिड़की झाप के सहारे छत पर चढ़ आंगन में बनी सीढ़ियों के सहारे घर में घुस अंदर से मेन दरवाजा बंद कर गोदरेज आलमारी व सिंगार दानी का लॉकर खोलकर दो चांदी का पायल, दो सोने का लॉकीट, एक पैजनी छोटे बच्चे का, दो कंगन चांदी का व नगदी पांच हजार रूपए लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो मेन दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद चोरी होने का अंदेशा हुआ। जिसके बार किसी तरह से दरवाजे को खोल अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी और सामान सब बिखरा पड़ा हुआ था। आस-पास खोजबीन करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय हमराह के साथ पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार ह्रदय नारायन का पुत्र संदीप पाठक अंबेडकर नगर जिले में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। जीवित्पुत्रिका त्योहार पर उनकी पत्नी घर आई और पूजा पाठ कर वापस फिर चली गई। घटना की जानकारी संदीप पाठक को होते ही आनन-फानन घर पहुंचा। तत्पश्चात कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं आये दिन हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हैं। पुलिस चोर को पकड़ने में असफल है।

Share Now...