जौनपुर धारा, केराकत। चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम बरामनपुर में सोमवार को दोपहर समूह के रिकवरी एजेंट पर किश्त वसूली के दौरान समूह केंद्र पर बैठक में आयी महिलाओ से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज देने पर पुलिस को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगायी है। गौरतलब है कि एक दर्जन से अधिक स्वयं सेवी समूह संस्था गाँव की महिलाओ को 25प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन दिया है, जबकि एजेंट ने समूह के महिला सदस्यों को दो वर्ष का मूलधन ब्याज 25प्रतिशत देने की बात कही थी। महिलाओं ने बताया कि समूह के कर्मचारी नियम और शर्त को छुपाकर अधिक ब्याज दर पर लोन दे दिया, लोन लेने के बाद पता चला कि ब्याज दर बहुत अधिक है। गाँव में समूह संस्था आरबीएल बैंक के कर्मचारी मनोज आये दिन किश्त वसूली के दौरान बर्बर तरीके से गाली गलौज देते हुये बंधक बनाकर अपमानित करते है। इस संबंध में समूह की सदस्य कंचना देवी, शशिकला देवी, उर्मिला देवी, इंदु देवी, संगीता देवी समेत दो दर्जन महिलाओं का कहना है कि मनोज ने समूह की मुख्य सदस्या को इतना अपमानित किया कि उन्होंने विगत दिनों रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। किश्त वसूली के लिये मनोज आये दिन गाली गलौज करके अपमानित करते है। पीड़ित समूह की सदस्य महिलाओ ने पुलिस को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगायी। गाँव में समूह की बैठक को सम्बोधित करने आये समस्त बैंक के एरिया मैनेजर अजित शुक्ला ने भी इस बात को स्वीकार किया कि कुछ एक समूह कर्मचारी है। जो उपभोक्ताओं समूह सदस्यों से बत्तमिजी करते है, इस तरह के किसी मामले की जानकारी होने पर संस्था उक्त कर्मचारी को नौकरी से निकाला देती है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Jaunpur Dhara News : समूहकर्मी के बर्बरता और दुर्व्यवहार से क्षुब्ध महिलाओ ने पुलिस से लगायी गुहार



