Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चोरों ने काली माता मंदिर से की घंटा...

Jaunpur Dhara News : चोरों ने काली माता मंदिर से की घंटा चोरी

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुसरना गांव में स्थित पुस्तैनी काली माता मंदिर में चोरों ने रविवार को मंदिर में घुस मंदिर से साढ़े पांच किलो के पीतल का घंटा चोरी कर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रोज की भांति मंदिर में देर शाम दीप जलाने पहुंचे तो मंदिर से घंटा गायब था। जिसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई। चोरी की घटना देखते ही देखते क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वही भानु सिंह ने बताया कि मंदिर में यह पहली चोरी नहीं हैं इसके पहले भी कई बार चोरों ने मंदिर से घंटा चुरा ले गए है। चोरी की सूचना रविवार को ही पुलिस को दे दी गई है, मगर पुलिस अभी तक मौके पर नही पहुंच सकी है। क्षेत्र में हो रही चोरियों से लोगो में भय का माहौल व्याप्त हैं। तो वही चोरों को पकड़ने में पुलिस असफल है।