― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : समर्थ पोर्टल पर छात्रों का अनिवार्य लॉगिन :...

Jaunpur Dhara News : समर्थ पोर्टल पर छात्रों का अनिवार्य लॉगिन : डॉ.विनोद

पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने महाविद्यालय प्रबंधक व प्राचार्य को जारी किया आदेश

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य लॉगिन को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस सम्बंध में 23 अक्टूबर को शासन द्वारा समर्थ पोर्टल पर छात्रों की लॉगिन स्थिति की समीक्षा की गई,जिसके तहत समस्त छात्रों को 25 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से लॉगिन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्रबंधकों और प्राचार्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने महाविद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्रों का पोर्टल पर लॉगिन सुनिश्चित करें। इस प्रक्रिया को समय पर पूरा न करने की स्थिति में संबंधित महाविद्यालय जिम्मेदार होगा। समर्थ पोर्टल की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए, यह कदम छात्रों के अकादमिक और प्रशासनिक दस्तावेजों की सुगम पहुँच के साथ ही डिजिटल रूप से प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। पोर्टल के माध्यम से छात्रों की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को सुगम तरीके से सुरक्षित रखा जा सकता है,जिससे भविष्य में किसी भी तरह की प्रशासनिक जटिलताओं से बचा जा सकेगा। छात्रों और महाविद्यालयों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इस कार्य को पूरा करें ताकि आगे की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

Share Now...