― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सप्ताह पूर्व घर से मुम्बई के लिए निकले...

Jaunpur Dhara News : सप्ताह पूर्व घर से मुम्बई के लिए निकले युवक का नहीं लगा सुराग

जौनपुर धारा, खुटहन। शेख असरखपुर गांव से एक सप्ताह पूर्व घर से मुम्बई जाने को कहकर निकले युवक का सप्ताह बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं मिल सका। स्वजन किसी अनहोनी आशंका को लेकर परेशान हैं। गायब युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता का 19वर्षीय पुत्र आशीष गुप्ता मुम्बई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह किसी काम से गत 5अक्टूबर को मुम्बई से घर आया था। आने के दूसरे दिन छह अक्टूबर को वह पुनः मुम्बई वापस जाने लगा। परिवार के लोगों ने उसे दो चार दिन और रोकना चाहा तो उसने बताया कि वापसी का टिकट बुक करा लिया हूं। वह घर से मुम्बई के लिए निकल गया। दूसरे दिन शाम तक जब वह मुम्बई नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की जाने लगी। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। कई दिनों तक तलाश के बाद भी कुछ पता न चलने से स्वजन किसी अनहोनी घटना की आशंका में परेशान हो उठे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।

Share Now...