― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  सगड़ी चोरी से होने से परिवार पर टूटा...

Jaunpur Dhara News :  सगड़ी चोरी से होने से परिवार पर टूटा आर्थिक तंगी का पहाड़

  • पुलिस से शिकायत के बाद भी नही हो रही कार्यवाही

जौनपुर धारा, केराकत। नगर के नरहन वार्ड निवासी राम प्रसाद प्रजापति की सगड़ी तीन दिन पूर्व 12:00बजे चोर उठा ले गए। जिसकी शिकायत राम प्रसाद ने कोतवाली प्रभारी को दे दी थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी थाने को मौका मुआयना तक करने की फुर्सत पुलिस नहीं निकल सकी। जिसके बाद पीड़िक के मुख से एक ही बात सुनने को मिल रही है कि आखिर गरीब की सुने तो कौन सुने, गरीब जाए तो कहां जाए। राम प्रसाद का एकमात्र आजीविका का साधन चोर ले गए। जिससे परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। केराकत क्षेत्र में इन दिनों चोरियों का सिलसिला निरंतर बढ़ता जा रहा है। जिसमें एक का भी खुलासा नहीं किए जाने से ग्रामीण व नगरवासी आक्रोशित है।

Share Now...