― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : संस्था ने पहली बार किया दिव्यांग कन्या पूजन

Jaunpur Dhara News : संस्था ने पहली बार किया दिव्यांग कन्या पूजन

  • पांव पूजा उपरान्त उपहार पाकर खिले देवी स्वरूप कन्याओं के चेहरे

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने शारदीय नवरात्रि नवमी तिथि को माता रानी स्वरूप दिव्यांग कन्याओं का पूजन अर्चन किया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने दिव्यांग कन्या पूजन नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग कन्या को खीर, पुड़ी आदि का भोग व लाल चुनरी ओढ़ाकर बड़े धूम-धाम से किया। वहीं संस्था दिव्यांग कन्या को ने उपहार स्वरूप पठन-पाठन सामग्री प्रदान किया। अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट संस्था का उद्देश्य नेत्रहीन, दीनहीन, दिव्यांग वृद्ध, असहाय एवं जरूरत मंद के लिए निरंतर कार्य करती रहती है। संस्थापक ने बताया संस्था को जो भी सहयोग प्राप्त होता है उसे उपरोक्त कार्यक्रमों में समायोजित कर दिया जाता है। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के इस कार्यक्रम दिव्यांग कन्या पूजन में संस्था के मण्डल संरक्षक गीता सिंह, सुनील कुमार राय, धुरेंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ सदस्य सतीश कुमार निषाद, राजा अग्रहरी, महेश ठठेरा, सुनील कुमार सोनकर, निशा गुप्ता, सुशीला यादव, पूनम यादव, किरन गुप्ता, ज्योति निषाद, नेकी घर से सर्वेश मौर्य, राजेश स्नेह ट्रस्ट के संस्थापक राजेश कुमार, हेमू वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...