― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गये 130 शिक्षक

Jaunpur Dhara News : शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गये 130 शिक्षक

जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरूवार को स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उप-राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षण कार्य में अनूठे और विशेष योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जौनपुर के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत 110 शिक्षक, 6 वार्डन 6 स्पेशल एजुकेटर, 2पीएम विद्यालय व 6 अन्य सहित कुल 130सम्मानित जनों का कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित प्रेक्षागृह में प्रशस्ति-पत्र, अलंकरण देकर सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को देने का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को अच्छे शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही बेहतर ढंग से समाज में शिक्षा की अलख जगाने के उनके प्रयासों को और प्रभावी बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.एल.सी.बृजेश सिंह ‘प्रिंसू, एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जौनपुर रविन्द्र कुमार माण्दड़ के साथ मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा भी मौजूद रहें। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस मनाये जाने के बारे में बताया गया कि एक बार उनके छात्रों ने आदर सम्मान से उनसे पूछा कि क्या वह उन्हें उनके जन्मदिन पर कोई गिफ्ट दे सकते हैं और उनका जन्मदिन मना सकते हैं। जब बाद में उनका निधन हुआ तो उन्हें श्रद्धांजलि व सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाए जाने का फैसला लिया गया। कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उन्हें नमन करते हुए बताया कि 05 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद, भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन खुद एक बहुत अच्छे टीचर थे। 5सितंबर 1888 को तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में जन्मे डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान के अवसर पर बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षक के रूप में स्थापित मानदंडों पर प्रकाश डालते हुए समस्त शिक्षकों से उच्च कोटि के मानदंडों का पालन किए जाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक भविष्य की पीढ़ियों को आकार देने और ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, साथ ही अपने छात्रों की सफलताओं में योगदान देते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत समस्त पटल सहायकों सहित, जिला समन्वय, समस्त एस.आर.जी, एआरपी सहित जनपद के शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में कुशलता पूर्वक संचालित किया गया।

Share Now...