― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  शिक्षकों ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर लिया...

Jaunpur Dhara News :  शिक्षकों ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर लिया संकल्प, हुआ पौधरोपण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के स्थापना दिवस पर  विद्यालय परिसर में प्रबंधक व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया, साथ ही संरक्षित व सुरक्षित करने का संकल्प लिया गया। गुरुवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू, प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा व शिवचंद तिवारी समेत शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। विद्यालय परिसर में कुल पांच पौधे लगाए गए। जिसमें आम, नीम, पीपल व अर्जुन आदि के पेड़ लगाए गए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक आलोक गुप्ता ने सभी शिक्षकों को बांधों के संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहा कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए धारा को हरा भरा रखना होगा। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी का एहसास करते हुए कहा कि सामूहिक रूप से पहल कर पर्यावरण की सुरक्षा करना होगा। उक्त अवसर पर सुभाष मिश्रा, रंजीत गुप्ता, गुलाब शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, इकरा सिद्दीकी, सरिबा, अजीत सिंह, मधु शुक्ला, प्रज्ञा सिंह, शुभा, नेहा, सुमन, पल्लवी, ज्ञान, दया व संदीप आदि लोग मौजूद रहें।

Share Now...